Sawan Somwar 2025: पहला सावन सोमवार कब है? जानें महत्व, तिथि, पूजा विधि, लाभ और मंत्र

आप सभी जानते है कि सावन का महीना हिंदू धर्म में अत्यंत आध्यात्मिक और पवित्र महत्व रखता है। विशेष रूप से भगवान शिव के भक्तों के लिए यह माह बेहद खास होता है। आज के इस ब्लॉग में हम बात करेंगे की 2025 में पहला सावन सोमवार(Sawan Somwar 2025) कब है। 2025 में सावन सोमवार की शुरुआत 14 जुलाई 2025 से हो रही है, और पहला सावन सोमवार व्रत 14 जुलाई को पड़ेगा। इस दिन शिव भक्त उपवास रखते हैं, शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं और भोलेनाथ की कृपा पाने की कामना करते हैं।

सावन सोमवार का महत्व (Importance of Sawan Somwar 2025)

श्रावण मास का प्रत्येक सोमवार भगवान शिव को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस माह में शिवजी की पूजा-अर्चना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। कुंवारी कन्याएं इस दिन व्रत रखकर अच्छे वर की कामना करती हैं, तो विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-शांति के लिए उपवास करती हैं।

शास्त्रों में उल्लेख है कि स्वयं माता पार्वती ने शिवजी को पाने के लिए सावन सोमवार का व्रत रखा था। अंततः शिवजी प्रसन्न होकर उन्हें पत्नी रूप में स्वीकार किया। तभी से यह व्रत एक विशेष परंपरा बन गया है।

सावन सोमवार 2025 की तिथि (Sawan Somwar Date)

2025 में सावन महीने में कुल 4 सोमवार आएंगे:

पहला सावन सोमवार, 14 जुलाई 2025
दूसरा सावन सोमवार, 21 जुलाई 2025
तीसरा सावन सोमवार, 28 जुलाई 2025
चौथा सावन सोमवार, 4 अगस्त 2025

सावन सोमवार व्रत की विधि (Sawan Somwar fasting method)

सावन सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे वस्त्र पहनें। उसके बाद भगवान शिव के शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से बने पंचामृत से अभिषेक करें। साथ ही बेलपत्र, धतूरा, भांग, सफेद चंदन और आक के फूल भी शिवजी को अर्पित करें। इस दौरान “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का निरंतर जाप करें और शिव चालीसा का पाठ करें।

व्रत रखने वाले भक्त दिन भर निर्जल उपवास करते हैं या फलाहार लेते हैं। संध्या के समय शिव आरती करके व्रत संपन्न किया जाता है।

सावन में शिवभक्ति का माहौल

सावन में कांवड़ यात्रा का विशेष महत्व होता है। हजारों शिवभक्त गंगा जल लेकर पैदल यात्रा करते हैं और अपने गाँव या शहर के शिव मंदिर में जल चढ़ाते हैं। यह यात्रा भक्तिभाव, साहस और सामूहिक एकता का प्रतीक बन चुकी है।

इस महीने में हर सोमवार को मंदिरों में लंबी-लंबी कतारें लगती हैं। “हर हर महादेव”, “बोल बम”, “बम बम भोले” के जयघोष से वातावरण गूंज उठता है।

सावन सोमवार के लाभ (Sawan Somwar Benefits)

मानसिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है।
आपके पारिवारिक जीवन में समृद्धि और सुख आता है।
स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में राहत मिलती है।
मनोकामना पूर्ति और अच्छे विवाह योग बनते हैं

सावन सोमवार मंत्र (Sawan Somwar Mantra)

ॐ नम: शिवाय:
ॐ नील कंठाय नमः।
ॐ महेश्वराय नमः।
ॐ शंकराय नमः।
ॐ महादेवाय नमः।
ॐ श्री रुद्राय नमः।

निष्कर्ष:

सावन सोमवार केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि यह आस्था, श्रद्धा और साधना का प्रतीक है। 2025 का सावन शिवभक्तों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जब वे मन, वचन और कर्म से भगवान शिव की भक्ति में लीन होकर आत्मिक शांति और वरदान प्राप्त कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर:

यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

1 thought on “Sawan Somwar 2025: पहला सावन सोमवार कब है? जानें महत्व, तिथि, पूजा विधि, लाभ और मंत्र”

Leave a Comment